Maine Mandu Nahin Dekha

In stock
SKU
9789357753517-PB
Rating:
0%
Special Price ₹476.00 Regular Price ₹595.00
Save 20%

मैंने माण्डू नहीं देखा -

यह स्वदेश दीपक की सात साल लम्बी बीमारी के अनुभवों का दस्तावेज़ है । यह किताब न तो बाहरी समय का इतिहास है और न ही किसी मेडिकल जर्नल के लिए लिखा गया पेपर। नौ खण्डों में विभाजित इस कृति की विशिष्टता है सच का सामना करने के लिए चुनी गयी कोलाज शैली, जो शब्दों के मोंताज, नाटकीय संवादों और विभिन्न कालखण्डों में एक साथ यात्रा करती हुई काव्यात्मक तनाव को कभी बिखरने नहीं देती। ये कोलाज एक अँधेरी सुरंग में स्वदेश दीपक के सफ़र की कहानी कहते हैं, जिनसे वे न सिर्फ़ बाहर आये, बल्कि पलट कर उस सुरंग को देखने और उसका ब्योरा देने का साहस भी जुटा पाये।

Read more..
ISBN
9789357753517-PB
More Information
SKU 9789357753517-PB
Publication Vani Prakashan
स्वदेश दीपक (Swadesh Deepak )

"स्वदेश दीपक - हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित और प्रशंसित लेखक व नाटककार स्वदेश दीपक का जन्म रावलपिण्डी में 6 अगस्त, 1942 को हुआ। अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए. करने के बाद उन्होंने लम्बे समय तक गांधी मेमोरियल कॉलेज, अम्बाला छावनी में अध्यापन किया। दशकों तक अम्बाला ही उनका निवास स्थान रहा। सन् 1991 से 1997 तक दुनिया से कटे रहने के बाद जीवन की ओर बहुआयामी वापसी करते हुए उन्होंने कई कालजयी कृतियाँ रचीं जिनमें मैंने माण्डू नहीं देखा और सबसे उदास कविता के साथ-साथ कई कहानियाँ शामिल हैं। वे उन कुछेक नाटककारों में से हैं, जिन्हें संगीत नाटक अकादेमी सम्मान हासिल हुआ। यह सम्मान उन्हें सन् 2004 में प्राप्त हुआ । कोर्ट मार्शल स्वदेश दीपक का सर्वश्रेष्ठ नाटक है। अरविन्द गौड़ के निर्देशन में अस्मिता थियेटर ग्रुप द्वारा भारत भर में इस नाटक का 450 से भी अधिक बार मंचन किया गया। सन् 2006 की एक सुबह वे टहलने के लिए निकले और घर नहीं लौट पाये। तब से उनका पता लगाने की सारी कोशिशें नाकाम रही हैं। वाणी प्रकाशन ग्रुप द्वारा प्रकाशित स्वदेश दीपक का सम्पूर्ण साहित्य - अश्वारोही, मातम, तमाशा, बाल भगवान, किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं, मसखरे कभी नहीं रोते, बगूगोशे, निर्वाचित कहानियाँ, प्रतिनिधि कहानियाँ (कहानी-संग्रह), नम्बर 57 स्क्वाड्रन, मायापोत (उपन्यास), कोर्ट मार्शल, नाटक बाल भगवान, जलता हुआ रथ, सबसे उदास कविता, काल कोठरी (नाटक), मैंने माण्डू नहीं देखा (संस्मरण) ।"

Write Your Own Review
You're reviewing:Maine Mandu Nahin Dekha
Your Rating
Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.