हिन्दी की श्रेष्ठ प्रेम कहानियाँ -
'हिन्दी की श्रेष्ठ प्रेम कहानियाँ' एक ऐसा कहानी संग्रह है जिसमें श्रेष्ठ कथाकारों की चुनी गयीं प्रेम कहानियाँ शामिल की गयी हैं। इस संग्रह को जाने-माने कथाकार और सम्पादक रवीन्द्र कालिया ने सम्पादित किया है। पुस्तक में विभिन्न लेखकों की प्रेम कहानियाँ पाठकों को एक साथ पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है। संग्रह में शामिल लेखक हैं - चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, जयशंकर प्रसाद, राजा राधिकारमण प्रसाद सिंह, फणीश्वरनाथ रेणु, मन्नू भंडारी, शेखर जोशी, कमलेश्वर, शैलेश मटियानी, रवीन्द्र कालिया, जया जादवानी, हिमांशु जोशी, सत्येन कुमार, प्रियंवद, राजेन्द्र राव, देवेन्द्र, मधु कांकरिया, ए. असफल, रॉबिन शॉ पुष्प, परितोष चक्रवर्ती, दीपक शर्मा, वीरेन्द्र मेहन्दीरत्ता, चन्द्रमोहन प्रधान, राजेन्द्र लहरिया और रजनी गुप्ता।
रेटिंग जोड़ने/संपादित करने के लिए लॉग इन करें
आपको एक समीक्षा देने के लिए उत्पाद खरीदना होगा