Ismat Chughtai
8 Books
स्मत चुग़ताई (1912-1992 ई.) उर्दू कथा साहित्य में अपनी बेबाक अभिव्यक्ति के लिए अलग से जानी जाती हैं। उनकी कृतियों में मानवीय करुणा और सक्रिय प्रतिरोध का दुर्लभ सामंजस्य है जिसकी बिना पर उनकी सर्जनात्मक प्रतिमा की एक विशिष्ट पहचान बनती है। अलीगढ़ में अपने चंग्रेजी खानदान के जिस वातावरण में वे पली-बढ़ीं उसमें एक विद्रोही व्यक्तित्व के निर्माण की पुस्ता ज़मीन मौजूद थी। अंगारें (1935) में शामिल महिला कथाकार रशीद जहां से वे बहुत प्रभावित थीं। इसीलिए जब अलीगढ़ में धार्मिक संकीर्णतावादियों ने अंगोर के खिलाफ आवाज़ उठाई तो इस्मत इस आवाज़ को दबानेवाली पहली महिला लेखिका थीं। उस समय इस्मत ने व्यंग्य के साथ कहा था, "अंगारे और वह भी मुसलमानों की जागीरी ज़बान में!” सामाजिक हस्तक्षेप की इस भूमिका के साथ इस्मत की रचना - यात्रा शुरू हुई और उन्होंने उर्दू कथा साहित्य को अपनी बहुमूल्य रचनाओं से समृद्ध किया। उनकी महत्त्वपूर्ण कृतियों में से कुछ इस प्रकार हैं : उपन्यास : ज़िद्दी (1941), टेढ़ी लकीर (1943), अजीब आदमी (1964), जंगली कबूतर (2004) कहानी संग्रह : एक बात (1942), दो हाथ, चोटें, सॉरी मम्मी, चिड़ी की दुक्की (2003) आलोचना : एक क़तरए - खूँ नाटक : फ़सादी (2003) आत्मकथा : काग़ज़ी है पैरहन (1994)
-
Sorry Mummy
Ismat ChughtaiAs low as ₹135.00 Regular Price ₹150.00Rating:0% -
Jungli Kabootar
Ismat ChughtaiAs low as ₹180.00 Regular Price ₹200.00Rating:0% -
Chidi Ki Dukki
Ismat ChughtaiAs low as ₹135.00 Regular Price ₹150.00Rating:0% -
Ismat Chughtai Ke Do Novel
Ismat ChughtaiAs low as ₹225.00 Regular Price ₹250.00Rating:0% -
Ziddi
Ismat ChughtaiAs low as ₹179.10 Regular Price ₹199.00Rating:0% -
Adhi Aurat Adha Khwab
Ismat ChughtaiAs low as ₹200.00 Regular Price ₹250.00Rating:0% -
Fasaadi
Ismat ChughtaiAs low as ₹179.10 Regular Price ₹199.00Rating:0% -
Gunahgaar
Ismat ChughtaiAs low as ₹355.50 Regular Price ₹395.00Rating:0%




