Arun Dev

अरुण देव

16 फ़रवरी 1972 को कुशीनगर में जन्मे अरुण देव ने अपनी उच्च शिक्षा जेएनयू, नयी दिल्ली से प्राप्त की है। उनके तीन कविता-संग्रह क्या तो समय (2004), कोई तो जगह हो (2013); उत्तर पैग़म्बर (2020) प्रकाशित हैं। कोई तो जगह हो के लिए उन्हें 2013 का 'राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त राष्ट्रीय सम्मान' प्राप्त है। उत्तर पैग़म्बर के लिए 2022 का 'देवेन्द्र कुमार कविता सम्मान' मिला है। उनकी कविताओं के अनुवाद असमी, कन्नड़, तमिल, मराठी, नेपाली, अंग्रेज़ी आदि भाषाओं में हुए हैं। अशोक वाजपेयी पर उनकी दो सम्पादित किताबें प्रकाशित हैं।

अरुण देव पिछले 13 वर्षों से साहित्य, कला और विचार की वेब पत्रिका ‘समालोचन' का सम्पादन कर रहे हैं जिसे एक महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक परिघटना की तरह देखा जा रहा है। 'समालोचन' के लिए उन्हें प्रथम 'इत्यादि' सम्मान भी मिला है।

ई-मेल : devarun72@gamil.com

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter