Kameshwar Prasad Singh

कामेश्वर प्रसाद सिंह का जन्म 1960 ई. में बलिया जिले के चकिया गाँव में हुआ। आरम्भिक शिक्षा गाँव में, उच्च शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से। पेशे से अध्यापक।

प्रकाशित कृतियाँ : कथाकार शिवप्रसाद सिंह; नयी कहानी और मध्यवर्ग; हिन्दी ग्राम्य कहानियों के रचनात्मक स्वर; कबीर : मूल्यांकन-पुनर्मूल्यांकन; समकालीन हिन्दी कविता का संघर्ष; पन्त : मूल्यांकन-पुनर्मूल्यांकन; अंधेर नगरी (समीक्षा); सेवासदन (प्रेमचन्द) संक्षिप्तीकरण; चौपाल में 'रेहन पर रग्घू’।

सम्मान : उत्तर भारतीय समाज एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, कल्याण, मुम्बई द्वारा 2013 में 'साहित्य श्री' सम्मान से सम्मानित।

सम्प्रति : हिन्दी विभाग, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, एटा (उ.प्र.) में प्राध्यापन।

मोबाइल : 09410068984

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter