Sudha Arora

सुधा अरोड़ा

जन्म : 1946, लाहौर (अब पाकिस्तान में)।

शिक्षा : एम. ए. (हिन्दी साहित्य), कलकत्ता विश्वविद्यालय से।

अध्यापन : 1969-1971 के बीच कलकत्ता के दो महाविद्यालयों में।

प्रकाशन : बगैर तराशे हुए, युद्धविराम, महानगर की मैथिली, काला शुक्रवार, काँसे का गिलास, मेरी तेरह कहानियाँ, रहोगी तुम वही (कहानी-संग्रह), आम औरत : ज़िन्दा सवाल (आलेख-संग्रह)।

स्तम्भ लेखन : 'सारिका' 'जनसत्ता' और 'कथादेश' में तमाम स्त्री-प्रश्नों पर चर्चित लेखन।

सम्पादन-अनुवाद : भारतीय महिला कलाकारों के आत्मकथ्यों के दो संकलन 'दहलीज़ को लाँघते हुए' व 'पंखों की उड़ान'। 'औरत की कहानी' (श्रृंखला एक व दो)। विभिन्न कहानियों का प्रायः समस्त भारतीय भाषाओं के साथ अँग्रेजी, फ्रेंच, पोलिश, चेक, जापानी, जर्मन व इतालवी में अनुवाद।

अन्यान्य : 'युद्ध विराम', 'दहलीज़ पर संवाद', 'इतिहास दोहराता है' तथा 'जानकीनामा' कहानियों पर दूरदर्शन द्वारा लघु-फिल्मों का निर्माण। 1993 से महिला संगठनों के सामाजिक कार्यों व सलाहकार केन्द्रों से सक्रिय जुड़ाव ।

सम्मान : उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का विशेष पुरस्कार।

सम्प्रति : भारतीय भाषाओं के पुस्तक केन्द्र 'वसुंधरा' (मुम्बई) की मानद निदेशक ।

सम्पर्क : 'वसुंधरा' 602, गेटवे प्लाजा, हीरानंदानी गार्डेन्स, पवई, मुम्बई-400076 दूरभाष : 022-25797872/40057872

मो. : 09821883980

ई-मेल : sudhaarora@gmail.com

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter