logo

उदयन वाजपेयी

उदयन वाजपेयी

जन्म : 4 जनवरी, 1960, सागर, मध्य प्रदेश।

प्रकाशित पुस्तकें : कुछ वाक्य, पागल गणितज्ञ की कविताएँ, केवल कुछ वाक्य (कविता-संग्रह), सुदेशना, दूर देश की गन्ध, सातवाँ बटन, घुड़सवार, रेत किनारे का घर (कहानी-संग्रह)। पहला उपन्यास 'क्यास' शीघ्र प्रकाश्य। चरखे पर बढ़त, जनगढ़ कलम, पतझर के पाँव की मेंहदी (निबन्ध और यात्रा-वृत्तान्त), संवाद पुस्तकें- अभेद आकाश, मति, स्मृति और प्रज्ञा, उपन्यासकार का सफरनामा, विचरण, कवि का मार्ग, भव्यता का रंगकर्म, प्रवास और प्रवास, का.ना. पणिक्कर पर 'थियेटर ऑफ रस' और रतन थियाम पर 'थियेटर ऑफ ग्रेंजर'। 'वी ऑविज़िब्ल' (फ्रांसीसी में अनूदित कविताएँ), जापानी कवि शुन्तारो तानीकावा की कविताओं का अनुवाद। रचनाओं का तमिल, बांग्ला, ओड़िया, मलयालम, मराठी, अंग्रेज़ी, फ्रांसीसी, स्वीडिश, पोलिश, इतालवी, बुल्गारियन आदि भाषाओं में अनुवाद ।

फ़िल्म 'चार अध्याय' और 'विरह भर्यो घर-आँगन कोने' में लेखन। हाल में जनजातीय संग्रहालय और जीवन पर कुछ फ़िल्मों का लेखन। 'उत्तररामचरितम्' और अभिज्ञानशाकुन्तलम्' की हिन्दी में पुनर्रचना, 'संगमणियम्' नाटक का लेखन।

' 2000 में लेविनी (स्विट्ज़रलैंड) में और 2002 से पेरिस (फ्रांस) में 'राइटर इन रेसिडेंस', 2011 में नान्त (फ्रांस) में अध्येता की तरह आमन्त्रित। फ्रांस, वाराणसी, भुवनेश्वर, पटना, मुम्बई, दिल्ली, पेरिस, मॉस्को, जिनिवा, काठमाण्डू आदि स्थानों पर कला, साहित्य, सिनेमा,

लोकतन्त्र आदि विषयों पर व्याख्यान ।

रज़ा फाउंडेशन, कृष्ण बलदेव वैद और स्पन्दन कृति पुरस्कार से सम्मानित। समास का सम्पादन।

गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में अध्यापन।