logo

अरुण कमल

15 फरवरी, 1954, नासरीगंज, रोहतास (बिहार) में जन्म।

छह कविता पुस्तकें अपनी केवल धार, सबूत, नये इलाके में, पुतली में संसार, मैं वो शंख महाशंख और योगफल।

तीन कविता चयन भी प्रकाशित।

दो आलोचना पुस्तकें कविता और समय तथा गोलमेज एवं साक्षात्कारों का एक संग्रह कथोपकथन।

समकालीन भारतीय कविता के अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक वॉयसेज तथा वियतनामी कवि तो हू की कविताओं-टिप्पणियों के अनुवाद की एक पुस्तिका । मायकोव्स्की की आत्मकथा का अनुवाद भी प्रकाशित।

अनेक देशी-विदेशी कवियों-विचारकों के हिन्दी में अनुवाद किये। नागार्जुन, त्रिलोचन, शमशेर, मुक्तिबोध, केदारनाथ सिंह की कविताओं के अंग्रेजी अनुवाद भी छपे।

बच्चों के लिए लिखे गये लेखों की एक किताब शीघ्र प्रकाश्य- ये सभी चकमक, प्लूटो तथा सायकिल में छपे।

नवभारत टाइम्स (पटना), प्रभात खबर (राँची), मराठी सकाल (पुणे) में सामयिक विषयों पर स्तम्भ-लेखन।

'लिटरेट वर्ल्ड' में साहित्यिक विषयों पर स्तम्भ लेखन।

आलोचना पत्रिका का तीस अंकों तक सम्पादन (नामवर सिंह के प्रधान सम्पादकत्व में)।खुदाबख्श लाइब्रेरी जर्नल के सम्पादक मण्डल में।

अनेक भारतीय एवं विदेशी भाषाओं में कविताएँ अनूदित ।

कविता के लिए भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार, सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार, श्रीकान्त वर्मा स्मृति पुरस्कार, रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार, शमशेर सम्मान, नये इलाके में पुस्तक के लिए 1998 का साहित्य अकादेमी पुरस्कार, नागार्जुन पुरस्कार, भारतीय भाषा परिषद् का समग्र कृतित्व सम्मान एवं तक्षशिला बाल साहित्य सृजनपीठ वृत्ति । पटना विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के शिक्षक रहे।

सम्पर्क : 9931443866, 9955998076 
ई-मेल: arankamal1954@gmail.com