Dr. Minakshi Dubey

कु. डॉ. मीनाक्षी दुबे

प्रवक्ता : केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, मानव संसाधन विकास मन्त्रालय, भारत सरकार, हिन्दी संस्थान मार्ग, आगरा-282005 |

आगरा विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में हिन्दी एम.ए., काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर शिवप्रसाद सिंह के निर्देशन में पीएच.डी. तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अनुसंधान सहायक के रूप में भाषा-संस्थान, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की प्रतिभाशाली शोधार्थी डॉ. मीनाक्षी दुबे भाषा-विज्ञान की शैली-वैज्ञानिक अध्ययन-पद्धति के साथ-साथ अर्थतात्विक अध्ययन पद्धति की भी गम्भीर अध्येता हैं।

'प्रगतिशील हिन्दी कविता' नामक उनकी प्रथम रचना ही हिन्दी में बहुत सराही गई है। अब इस कृति में 'राजभाषा हिन्दी की भाषिक-मीमांसा' करने का उनका प्रयास निश्चय ही राजभाषा हिन्दी सीखने वालों के लिए उपकारक होगा।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter