logo

मृदुला पण्डित

20 सितम्बर 1961 को प्रयागराज के दारागंज में जन्म । 

हिन्दी में पीएच. डी., आचार्य (संस्कृत) व एम. लिबा । 

प्रशासनिक : पूर्व विशेष कार्याधिकारी (पुस्तकालय प्रकोष्ठ) उ.प्र. शासन, लखनऊ • पुस्तकालयाध्यक्ष, राजकीय जिला पुस्तकालय, उन्नाव • राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन हेतु जिला समन्वयक • राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अन्तर्गत सदस्य, जिला साक्षरता समिति • मानव संसाधन विकास मन्त्रालय व नेशनल बुक ट्रस्ट, नयी दिल्ली द्वारा आयोजित उन्नाव पुस्तक मेले की संयोजक • साहित्यिक एवं रचनात्मक सृजन एवं संवाद श्रृंखला 'वैचारिकी' की संयोजका अध्यक्ष : लाइब्रेरी वेलफेयर एसोसिएशन, लखनऊ।

सदस्य : राज्य पुस्तक परिषद, उ.प्र. शासन लखनऊ • जिला प्रशासन, उन्नाव द्वारा आयोजित भारत की आजादी के स्वर्ण जयन्ती समारोह समिति जिला विधिक साक्षरता समिति, उन्नाव • नेहरू युवा केन्द्र, उन्नाव जिला सांस्कृतिक समिति, उन्नावा। 

सम्पादन : राजकीय पुस्तकालय उन्नाव की पत्रिका 'शब्द स्मृति' का सम्पादन- प्रकाशन • उन्नाव महोत्सव की पत्रिका क्रान्तिभूमि की परामर्श सम्पादक • राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन।

प्रकाशित पुस्तकें : बचे रहेंगे शब्द सिनेमा और यथार्थ

सम्मान / पुरस्कार : रंगवीथिका सम्मान, इलाहाबाद, वर्ष 2003-2004 • पाण्डुलिपि मिशन का सर्वेक्षण कार्यक्रम पुरस्कार, मानव संसाधन विकास मन्त्रालय, दिल्ली, वर्ष 2004 • लीलावती सम्मान वर्ष 2014 • डी.ई.एफ. और डेलनेट (जेएनयू, नवी दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में आई. पी. एल. सी. 2015 में लाइब्रेरी नेटवर्किंग के लिए सम्मान • शतरूपा सागर सम्मान, लखनऊ पुस्तक मेला 2016 • रमन लाल अग्रवाल पुरस्कार, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. 20221
ईमेल : dr.mridulapandit@gmail.com.