Vir Bharat Talwar

डॉ. वीर भारत तलवार

जन्म: 20 सितम्बर, 1947 (जमशेदपुर)।
शिक्षा: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से 1970 में एम.ए. (हिन्दी)। 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएच.डी.। 1996 से 1999 तक भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में फ़ेलो। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा केन्द्र में प्रोफ़ेसर। फ़िलहाल भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में पुनः फ़ेलो।
1970 का पूरा दशक नक्सलवादी आन्दोलन में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय। अलग झारखण्ड राज्य आन्दोलन के सिद्धान्तकारों में एक इसी दौर में तीन पत्रिकाओं—पटना से 'फिलहाल' (1972 74), धनबाद से 'शालपत्र' (1977-78) और राँची से 'झारखण्ड वार्ता' (1977-78) का सम्पादन-प्रकाशन कार्य। आदिवासी इलाक़ों, बड़े बाँधों के विकल्प पर शोध तथा राँची विश्वविद्यालय में आदिवासी का विभाग खुलवाने में विशेष भूमिका।
प्रकाशन: किसान, राष्ट्रीय आन्दोलन और प्रेमचन्द : 1918-22 (1990), राष्ट्रीय नवजागरण और साहित्य (1993), हिन्दी नवजागरण की विचारधारा सत्यार्थ प्रकाश (2001), रस्साक़शी (2002), राजा शिवप्रसाद सितारेहिन्द : प्रतिनिधि संकलन (सम्पादित, 2004) राजा शिवप्रसाद सितारे हिन्द (मोनोग्राफ़, 2005), सामना (2005) तथा नक्सलबाड़ी के दौर में (सम्पादित 2007) I
पुरस्कार/सम्मान: झारखण्ड के आदिवासियों द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान 'भगवान बिरसा पुरस्कार' (1888-89) तथा 'झारखण्डरत्न' की उपाधि (2003) I

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter