Surendra Kumar Mishr

सुरेन्द्र कुमार मिश्र - जन्म: 12 नवम्बर, 1960, टंडवा (राममन्दिर के निकट), गढ़वा, झारखण्ड। शिक्षा: राँची विश्वविद्यालय में। आजीविकाः पत्रकारिता और स्वतन्त्र लेखन। विशेष: विगत तीन दशक से निरन्तर लेखन। एक अनियत-कालीन पात्रिका 'सृजन-स्वर' के कुछ अंकों का सम्पादन। हिन्दी दैनिक 'सन्मार्ग' (राँची) व 'राष्ट्रीय ख़बर' (राँची) के पूर्व नियमित साप्ताहिक स्तम्भकार। रचनावृत: 'सुजाता' (नाटक), 'उसकी आँखें' (कथा संग्रह), 'हर धारा को गंगा बनने दो' (निबन्ध संग्रह), 'किताब का विष' (कहानी संग्रह), 'ईश्वर मनुष्य के लिए अनिवार्य है' (निबन्ध संग्रह), 'कटघरे के आँसू' (कहानी संग्रह), 'आधुनिक भारत : भारतीय भारत' (निबन्ध संग्रह), 'लाल बर्फ़' (कहानी संग्रह)। सम्मान पुरस्कार: 'भँवरी' नामक कहानी कई संस्थानों द्वारा पुरस्कृत। 'गौरवश्री', 'सृजन श्री', 'सौर सम्मान', 'रामदीन नेमा पुरस्कार' जैसे पलामू प्रमण्डल के अनेक क्षेत्रीय सम्मानों व पुरस्कारों के अलावा साहित्यिक अवदान के लिए उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के कई राजकीय व अराजकीय संस्थानों द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter