Acharya Vidyasagar

आचार्य विद्यासागर - बाल्यकाल का नाम: विद्याधर। जन्म: 10 अक्टूबर, 1946 ग्राम सदलगा, ज़िला बेलगाँव (कर्नाटक) में। शिक्षा: कन्नड़ के माध्यम से हाई स्कूल। आचार्य-पद: 22 नवम्बर, 1972। स्वाध्याय, चिन्तन-मनन एवं तपश्चरण के साथ-ही साथ सतत लेखन। मुनि दीक्षा: 30 जून, 1968। हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेज़ी आदि में अब तक एक दर्जन से अधिक मौलिक रचनाएँ प्रकाशित। प्रमुख हैं : 'नर्मदा का नरम कंकर', 'डूबो मत, लगाओ डुबकी', 'तोता रोता क्यों', 'मूकमाटी' आदि काव्य-कृतियाँ; 'गुरुवाणी', 'प्रवचन-पारिजात', 'प्रवचन-प्रमेय' आदि प्रवचन-संग्रह। आचार्य कुन्दकुन्द के 'समयसार', 'नियमसार', 'प्रवचनसार' तथा 'जैन गीता' (समणसुत्तं) आदि डेढ़ दर्जन ग्रन्थों का पद्मानुवाद। अनेक शतकों की रचना। 'मूकमाटी' के अंग्रेज़ी, मराठी, बांग्ला काव्यानुवाद भी भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित हैं। साथ ही, इस महाकाव्य पर केन्द्रित लगभग तीन सौ विविध आयामी समीक्षाओं का संकलन 'मूकमाटी-मीमांसा' तीन बड़ी जिल्दों में प्रकाशित है। दिगम्बर सन्त परम्परा में राष्ट्रीय स्तर की ख्याति। वर्तमान में ग्राम, नगर तथा तीर्थक्षेत्रों पर विहार करते हुए अपने हित-मित वचनामृत से जन-कल्याण में निरत और साधना की उच्चतर सीढ़ियों पर सतत आरोहण।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter