logo

शांताराम

शान्ताराम - मूल नाम: केशव जगन्नाथ पुरोहित। जन्म: 15 मई, 1923; नागपुर। शिक्षा: एम.ए. (अंग्रेज़ी)। महाराष्ट्र के विभिन्न शासकीय कॉलिजों में अंग्रेज़ी अध्यापन। इस्माइल यूसुफ़ कॉलेज के प्राचार्यपद से सेवा निवृत्त। 1940 से निरन्तर लेखन कार्य। लेखन की शुरूआत समीक्षात्मक एवं ललित निबन्धों से, लेकिन शीघ्र ही कहानी के लिए समर्पित। प्रकाशित रचनाएँ: पन्द्रह कहानी-संकलन, ललित निबन्धों का एक संग्रह, एक नाटक, अंग्रेज़ी मंं अनेक निबन्ध। शेक्सपियर, यूरिपिडीज़, इब्सन के नाटकों के अनुवाद भी। 1952 में न्यूयार्क हैरल्ड ट्रिब्यून के कहानी-पुरस्कार और महाराष्ट्र शासन के 'दिवाकर कृष्ण पुरस्कार' से सम्मानित। सर्वोत्कृष्ट मराठी कथा-खण्ड (4) में अकेले शान्ताराम की 10 कहानियाँ। मराठी वाङ्मय कोश के प्रमुख सम्पादक। अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन (1989), अमरावती के अध्यक्ष।