Durga Bhagwat

दुर्गा भावगत - जन्म: 10 फ़रवरी, 1910 में, इन्दौर (म.प्र.) में। शिक्षा एवं कार्यक्षेत्र: एम.ए. (संस्कृत), मुम्बई से 1932 में। 1937 से 1940 तक मुम्बई के 'स्कूल ऑफ़ इनकानॉमिक्स एंड सोसालॉजी' में शोधकार्य। तदुपरान्त लोक-साहित्य के अध्ययन एवं लेखन में अनवरत संलग्न। 1957 में मराठी शोध-पत्रिका 'साहित्य सहकार' की सम्पादिका। 1958-59 में पूना में 'गोखले इन्स्टीट्यूट ऑफ़ इकानॉमिक्स एंड पॉलिटिक्स' के समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष। 1976 में अ. भा. मराठी साहित्य सम्मेलन की अध्यक्ष निर्वाचित। कृतियाँ: अब तक पैंतीस से अधिक कृतियों का प्रकाशन, इनमें से आठ अंग्रेज़ी में हैं। 'ऋतुचक्र', 'भावमुद्रा', 'व्यासपर्व', 'पायस', 'पूर्वा', 'तुलसीलग्न', 'धर्म आणि लोक साहित्य', 'रूपरंग', 'सत्यं शिवं सुन्दरम्', 'अश्वल' आदि विशेष चर्चित। 'पायस' साहित्य अकादेमी द्वारा पुरस्कृत। 7 मई, 2002 को देहवसान।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter