Om Nagar

ओम नागर - जन्म: 20 नवम्बर, 1980, जिणू ज़िला (राज.)। शिक्षा: बी.जे.एम.सी., एम.ए. (हिन्दी एवं राजस्थानी) पीएच.डी.। प्रकाशन: 'छियाँपताई', 'प्रीत', 'जद बी माँडवा बैठूँ कविता' (राजस्थानी काव्य संग्रह); 'देखना एक दिन', 'विज्ञप्ति भर बारिश' (कविता संग्रह)। जननाटक: 'जनता पागल हो गयी' (शिवराम): 'अनुभव के आकाश में चाँद' (लीलाधर जगूड़ी); 'दो पंक्तियों के बीच' (राजेश जोशी) का राजस्थानी अनुवाद साहित्य अकादेमी द्वारा प्रकाशित। रचनाएँ प्रमुख हिन्दी व राजस्थानी की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। पंजाबी, गुजराती, नेपाली, संस्कृत, अंग्रेज़ी और कोंकणी में रचनाएँ अनूदित। पुरस्कार व सम्मान: 'निब के चीरे से' (डायरी) के लिए भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार 'जद बी माँडवा बैठूँ हूँ कविता' (कविता संग्रह) पर साहित्य अकादेमी का 'युवा पुरस्कार'। राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा 'देखना, एक दिन' (हिन्दी कविता संग्रह) पर सुमनेश जोशी पुरस्कार'। राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर द्वारा राजस्थानी अनुवाद 'जनता बावळी होगी' पर 'बावजी चतरसिंह' अनुवाद पुरस्कार। साहित्य पत्रिका 'पाखी' द्वारा 'गाँव में दंगा' कविता के लिए 'शब्द साधक युवा सम्मान'।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter