logo

पंखुड़ी सिन्हा

पंखुरी सिन्हा - जन्म: 18 जून, 1975, पटना (बिहार) शिक्षा: कक्षा 10 तक की पढ़ाई मुज़फ़्फ़रपुर में की। इन्द्रप्रस्थ कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए.। सिम्बियोसिस, पुणे से पत्रकारिता की उच्च शिक्षा। स्टेट युनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयार्क ऐट बफलो से एम.ए. (इतिहास) में अध्ययनरत। यायावरी का शौक़। पहल, अकार, नया ज्ञानोदय, वागर्थ, कथाक्रम, कथादेश, साक्षात्कार व हंस में कहानियाँ तथा कविताएँ प्रकाशित। पहला कहानी-संग्रह 'कोई भी दिन' शीर्षक से प्रकाशित और चर्चित। 'एक नया मौन—एक नया उद्घोष' कविता पर 1995 का 'गिरिजाकुमार माथुर स्मृति पुरस्कार'। 'कोई भी दिन' कहानी संग्रह पर 2007 का 'शैलेश मटियानी स्मृति चित्रा कुमार पुरस्कार'।