Ramapad Chaudhuri

रमापद चौधुरी - जन्म: 28 दिसम्बर, 1922 खड़गपुर (पश्चिम बंगाल)। शिक्षा: एम.ए. (अंग्रेज़ी)। अब तक कुल 140 कहानियाँ और 45 उपन्यास प्रकाशित। प्रमुख हैं—तीनतारा, स्वर्णमारीच, अभिसार रंगनटी, दरबारी, पियापसन्द, चन्दन कुमकुम, रमाबाई (कहानी-संग्रह): वनपलासीर पदावली, अंश, अभिमन्यु, आकाशदीप, आजीवन, ख़ारिज, दास, छत, दाग़, आश्रय (उपन्यास)। आनन्द पुरस्कार (1963), रवीन्द्र पुरस्कार (1971), कलकत्ता विश्वविद्यालय का शरच्चन्द्र पदक (1984), कलकत्ता विश्वविद्यालय का सर्वोच्च साहित्य सम्मान जगत्तारिणी स्वर्णपदक (1987), साहित्य अकादेमी पुरस्कार (1988), शरत्समिति का शरच्चन्द्र पुरस्कार (1997) आदि अनेक पुरस्कारों से सम्मानित। वर्द्धमान विश्वविद्यालय द्वारा डी.लिट्. की मानद उपाधि। अनुवादक - उत्पल बैनर्जी जन्म: 25 सितम्बर, 1967; भोपाल (मध्य प्रदेश)। शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी)। बांग्ला से हिन्दी अनुवाद में सक्रिय अनेक पुस्तकों का अनुवाद। कविता-संग्रह 'लोहा बहुत उदास है' प्रकाशित।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter