Neeraj Jain

नीरज जैन - जन्म: 31 अक्टूबर, 1926, रीठी (जबलपुर, म.प्र.)। शिक्षा: एम.ए. ( पुरातत्त्व-कला), अदीब कामिल। अतीत—संघर्षों से भरा। साहस से ओतप्रोत पत्रकारिता और धार्मिक-अध्ययन में रुचि। कविता, शेरो-शायरी में दख़ल। साहित्य सेवा—शताधिक अनुसन्धानात्मक लेख; तथा खजुराहो, , कुण्डलपुर, नवागढ़ आदि पर परिचय पुस्तकें प्रकाशित। 'खजुराहो के जैन मन्दिर' अंग्रेज़ी में 'जैन मानुमेंट्स एट खजुराहो' नाम से अनूदित एवं प्रकाशित। कतिपय स्फुट सामयिक लेख, अनेक ललित निबन्ध तथा चार-पाँच कविता संग्रह भी प्रकाशित। 'गोमटेश गाथा' 'चन्दना' और 'बारह भावना' भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित। अनेक सामाजिक संस्थाओं, तीर्थ क्षेत्रों और साहित्यिक गतिविधियों से सम्बद्ध अनेक क्षेत्रों की सांस्कृतिक-धार्मिक यात्राएँ।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter