logo

ओम प्रकाश वाल्मीकि

ओमप्रकाश वाल्मीकि - जन्म: 30 जून, 1950, मुज़फ़्फ़र नगर (उत्तर प्रदेश)। शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी साहित्य)। प्रकाशित कृतियाँ: कविता-संग्रह—'सदियों का संताप', 'बस्स! बहुत हो चुका', 'अब और नहीं', 'शब्द झूठ नहीं बोलते', 'प्रतिनिधि कविताएँ'। आत्मकथा-'जूठन'। कहानी-संग्रह—'सलाम', 'घुसपैठिये', 'छतरी', 'मेरी प्रतिनिधि कहानियाँ'। आलोचना—'दलित साहित्य का सौन्दर्यशास्त्र', 'मुख्यधारा और दलित साहित्य' सामाजिक अध्ययन–'सफाई देवता' (वाल्मीकि समाज की ऐतिहासिक, सामाजिक, एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि)। नाटक—'दो चेहरे'। अनुवाद—'क्यों मैं हिन्दू नहीं हूँ (कांचा इलैया) अंग्रेज़ी से हिन्दी 'साइरन का शहर' (अरुण काले का कविता संग्रह) मराठी से हिन्दी। सम्पादन—'प्रज्ञा साहित्य' (दलित साहित्य विशेषांक) मार्च-जून, 1995 (अतिथि सम्पादक)। 'दलित हस्तक्षेप', 'दलित दस्तक' (अतिथि सम्पादन)। पुरस्कार/सम्मान: डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार (1993), परिवेश सम्मान (1995), जयश्री सम्मान (1996), कथाक्रम सम्मान (2001), न्यू इंडिया बुक प्राइज़ (2004), 8वाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन सम्मान (2007) न्यूयार्क, अमेरिका, साहित्यभूषण सम्मान (2006) उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS), शिमला में फ़ेलो।