logo

विजय मोहन सिंह

विजय मोहन सिंह - जन्म: 1 जनवरी, 1936, शाहाबाद (बिहार) में। शिक्षा: एम.ए., पीएच.डी.। कार्यक्षेत्र की दृष्टि से 1960 से 1969 तक आरा (बिहार) के डिग्री कॉलेज में अध्यापन। अप्रैल, 1973 से 1975 तक दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनन्द महाविद्यालय में अध्यापन। अप्रैल, 1975 से 1982 तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में सहायक प्रोफ़ेसर। 1983 से 1990 तक भारत भवन, भोपाल में 'वागर्थ' का संचालन। 1991 से 1994 तक हिन्दी अकादमी, दिल्ली के सचिव। 1964 से 1968 तक पटना से प्रकाशित होने वाली पत्रिका 'नई धारा' का सम्पादन। नेशनल बुक ट्रस्ट से प्रकाशित यूनेस्को कूरियर के कुछ महत्त्वपूर्ण अंकों तथा एन.सी.ई.आर.टी. के लिए राजा राममोहन राय की जीवनी का हिन्दी अनुवाद। प्रकाशन: पाँच आलोचना की पुस्तकें। 'टट्टू सवार', 'एक बंगला बने न्यारा', 'ग़मे हस्ती का हो किससे...!' तीन कहानी-संग्रह। 'कोई वीरानी-सी वीरानी है...' उपन्यास। 1960 के बाद की कहानियों का एक चयन और उसका सम्पादन। हिन्दी की प्रायः सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में 100 से अधिक रचनाएँ प्रकाशित।