logo

शंभुनाथ

शंभुनाथ

जन्म : 21 मई, 1948 हिंदी के प्रतिष्ठित लेखक और विचारक । कलकत्ता विश्वविद्यालय के पूर्व-प्रोफ़ेसर। केंद्रीय हिंदी संस्थान में 2006-08 के बीच निदेशक के रूप में कार्य । संप्रति - भारतीय भाषा परिषद के निदेशक और 'वागर्थ' मासिक के संपादक ।

प्रमुख पुस्तकें : संस्कृति की उत्तरकथा (2000), सभ्यता से संवाद (2008), रामविलास शर्मा (2011), भारतीय अस्मिता और हिंदी (2012), कवि की नई दुनिया (2012), राष्ट्रीय पुनर्जागरण और रामविलास शर्मा (2013), उपनिवेशवाद और हिंदी आलोचना (2014), प्रेमचंद का हिंदुस्तान : साम्राज्य से राष्ट्र (2014), हिंदी उपन्यास : राष्ट्र और हाशिया (2016), हिंदू मिथक: आधुनिक मन (2019), भारत की अवधारणा (2020), भारतीय नवजागरण : एक असमाप्त सफर (2022), हिंदी नवजागरण : भारतेंदु और उनके बाद (2022)।

संपादित पुस्तकें : सामाजिक क्रांति के दस्तावेज (दो खंड, 2004), 1857, नवजागरण और भारतीय भाषाएँ (2007), हिंदी पत्रकारिता : हमारी विरासत (दो खंड, 2012), प्रसाद और राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन (2013), हिंदी साहित्य ज्ञानकोश (सात खंड, 2019)।