Ekant Shrivatava

एकान्त श्रीवास्तव 

जन्म : 08 फ़रवरी 1964, जिला - रायपुर (छत्तीसगढ़ का एक क़स्बा छुरा)।

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी), एम.एड., पीएच.डी. ।

कृतियाँ : अन्न है मेरे शब्द, मिट्टी से कहूँगा धन्यवाद, बीज से फूल तक, धरती अधखिला फूल है (कविता-संग्रह), नागकेसर का देश यह (लम्बी कविता), शेल्टर फ्रॉम दि रेन (अंग्रेज़ी में अनूदित कविताएँ), कवि ने कहा (चुनी हुई कविताएँ); मेरे दिन मेरे वर्ष (स्म ति-कथा); कविता का आत्मपक्ष, बढ़ई, कुम्हार और कवि, आधुनिक हिन्दी कविता और काव्यानुभूति (आलोचना); चल हंसा वा देश (यूरोप डायरी); पानी भीतर फूल, पंखुरी- पंखुरी प्रेम (उपन्यास), अँजोर (छत्तीसगढ़ी कविताएँ : हिन्दी अनुवाद सहित ), जितनी यह गाथा (कहानी-संग्रह); मेरे साक्षात्कार (इंटरव्यू)।

पुरस्कार : प्रथम ‘शरद बिल्लौरे स्म ति कविता पुरस्कार', 'रामविलास शर्मा पुरस्कार', प्रथम 'ठाकुर प्रसाद स्म ति पुरस्कार’, ‘दुष्यन्त कुमार पुरस्कार', 'केदार सम्मान', 'डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा सम्मान', 'सूत्रा सम्मान', 'हेमन्त स्म ति कविता सम्मान', 'जगत ज्योति स्म ति पत्राकारिता सम्मान', 'वर्तमान साहित्य मेलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार', 'वातायन (साउथ बैंक) कविता सम्मान' : लन्दन, 'शोभनाथ यादव सम्मान', ‘स जनगाथा सम्मानँ', 'स्पन्दन कविता पुरस्कार', 'बसन्त सम्मान', 'शमशेर सम्मान', भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता का ‘साहित्य सारस्वत सम्मान' आदि।

अनुवाद : कविताएँ अंग्रेजी व कुछ भारतीय भाषाओं में अनूदित एवं लोर्का, नाज़िम हिकमत और कुछ दक्षिण अफ़्रीकी कवियों की कविताओं का अंग्रेज़ी से हिन्दी अनुवाद।

सम्पादन : नौ वर्षों तक ‘वागर्थ' का सम्पादन।

यात्रा : उज़्बेकिस्तान, इंग्लैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, वैटिकन सिटी, ऑस्ट्रिया, स्विट् ज़रलैंड आदि देशों की यात्रााएँ।

अन्य : देश के अनेक विद्यालयों-विश्वविद्यालयों के पाठ् यक्रम में रचनाएँ संकलित एवं रचनाकर्म पर शोध-कार्य। कवि-कर्म पर आलोचना पुस्तक 'एकान्त श्रीवास्तव की काव्य-चेतना' (साई नाथ उमाठे) और 'एकान्त श्रीवास्तव : व्यक्तित्व एवं औतित्व' (संगीता शिशिर यादव) प्रकाशित।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter