logo

मोहम्मद कबीर उमर

मोहम्मद कबीर उमर

मुहम्मद कबीर उमर उत्तरी नाइजीरिया के अज़ेर में पले-बढ़े और बाँची स्टेट रेडियो व कानो के एक अख़बार में पत्रकारिता की। 1981 में राजनीतिक सक्रियता के आरोप में निष्कासित होने से पहले उन्होंने ज़ारिया के अहमद बेलो विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान का अध्ययन किया। नाइजीरिया छोड़ने के बाद उन्होंने मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में और मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी से राजनीतिक अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने ब्रिटेन के विभिन्न संस्थानों में क़ानून और अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों का अध्ययन भी किया। तीन बच्चों के पिता और लन्दन में रहने वाले कबीर तीन में अफ्रीकी भाषाएँ बोलने के साथ-साथ अंग्रेज़ी और रूसी भी बोलते हैं। अमीना उनका पहला उपन्यास है।