Rita Bahuguna Joshi

रीता बहुगुणा जोशी 

22 जुलाई 1949 को जन्मी रीता बहुगुणा जोशी स्वतन्त्रता सेनानी व प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ स्वर्गीय श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा की सुपुत्री हैं। • सुश्री जोशी की माताजी कमला बहुगुणा भी संसद सदस्य थीं। इतिहास में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त रीता बहुगुणा जोशी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास विभाग में 32 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया है। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत सन् 1995 में हुई जब वे इलाहाबाद नगर निगम में प्रथम महिला महापौर के पद पर चुनी गयीं। सन् 2001 में उन्हें यूएनडीपी द्वारा दक्षिण एशिया की 'प्रतिष्ठित महिला महापौर' के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा की दो बार सदस्य और उत्तर प्रदेश सरकार में मन्त्री भी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से संसद सदस्य हैं।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter