logo

रोहिणी अग्रवाल

हिन्दी की चर्चित लेखिका हैं रोहिणी अग्रवाल और गज़ब की पढ़ाकू भी। हिन्दी साहित्य की ही नहीं, भारतीय और विदेशी साहित्य की भी। कहानियाँ लिखते-लिखते अचानक आलोचना लिखने लगीं तो वहीं खूँटा गाड़ कर बैठ गयीं। बरसों पुराना पढ़ा-लिखा स्मृतियों के कंगूरे से उतर कर आलोचकीय विवेक का हमक़दम क्या हुआ कि आलोचना के विशुद्ध बौद्धिक तेवरों में सृजनात्मकता की लय और जीवन्तता घुलने लगी। लेकिन वह रचनात्मकता ही क्या जो एक जगह एक ही रूप में रुक-टिक कर बैठ जाये। आलोचक के तौर पर रिड्यूस की जाने लगीं तो संस्मरण और कविता की दुनिया में आवाजाही करने लगीं। स्त्री विमर्शकार तो खैर हैं ही, सैलानी भी कम नहीं। तिस पर वक्तृता कला में माहिर ।
9 दिसम्बर 1959 को पंजाब में जन्मी रोहिणी अग्रवाल की कर्मस्थली है रोहतक, हरियाणा। हिन्दी-अंग्रेज़ी- पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री भी यहीं से ली, हिन्दी में पीएच.डी. भी यहीं से की, और यहीं महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय में सैंतीस वर्ष तक अध्यापन करने के दौरान अपने को री-इन्वेंट करते हुए कविता-कहानी-आलोचना में रचा भी

अपने कृतित्व के लिए पुरस्कृत- सम्मानित भी हुई। 1987 से 2019 तक चार बार हरियाणा साहित्य अकादमी से सम्मानित होने के अलावा स्पन्दन आलोचना सम्मान (2010), रेवान्त मुक्तिबोध सम्मान (2016), वनमाली कथा-आलोचना सम्मान (2017), चड़म्पुषा सांस्कृतिक सम्मान (2017), डॉ. शिव कुमार मिश्र स्मृति सम्मान (2017), डॉ. रामविलास शर्मा स्मृति सम्मान (2018) और नारी शक्ति सम्मान (2019) से विभूषित भी हो चुकी हैं।

प्रकाशित कृतियाँ : आलोचना : हिन्दी उपन्यास में कामकाजी महिला (1992), एक नज़र कृष्णा सोबती पर (2000). इतिवृत्त की संरचना और संरूप (2005), समकालीन कथा साहित्य : सरहदें और सरोकार (2007), स्त्री लेखन: स्वप्न और संकल्प (2011), साहित्य की ज़मीन और स्त्री मन के उच्छ्वास (2014), हिन्दी कहानी: वक़्त की शिनाख्त और सृजन का राग (2015), हिन्दी उपन्यास का स्त्री पाठ (2015), साहित्य का स्त्री स्वर (2016), हिन्दी उपन्यास: समय से संवाद (2016), कथालोचना के प्रतिमान (2020), कहानी का स्त्री-समय (2023), उपन्यास में सदी का अक्स (2023), कहानी :

घने बरगद तले (1987), आओ माँ, हम परी हो जायें (2012), कविता लिखती हूँ मन (2023)। सम्पादित पुस्तकें : मुक्तिबोध की प्रतिनिधि कहानियाँ (2013), उपा प्रियंवदा की प्रतिनिधि कहानियाँ (2018)।

सम्पर्क : +91-9416053847
ई-मेल: rohini1959@gmail.com