Sharad Pagare

शरद पगारे -

कुछ समय पूर्व साहित्य क्षेत्र के अत्यन्त प्रतिष्ठापूर्ण 'व्यास सम्मान' से विभूषित देश के जाने-माने ऐतिहासिक उपन्यासकार और कथाकार शरद पगारे लगभग 65 वर्षों से अनवरत लेखन कर रहे हैं। शरद पगारे ने इतिहास के अँधेरे में खोये हुए चरित्रों को साहित्य के माध्यम से सामने लाकर ऐतिहासिक उपन्यासों के क्षेत्र में लीक से हटकर लेखन किया है और एक नयी ज़मीन तैयार की है। खण्डवा मध्य प्रदेश में जन्मे शरद पगारे इतिहास में एम.ए., पीएच.डी. हैं। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में इतिहास के प्रोफ़ेसर के रूप में तीन से अधिक दशकों तक अध्यापन रिसर्च के साथ ही ऐतिहासिक एवं साहित्यिक कथाओं व उपन्यासों का नियमित लेखन किया। वर्ष 1987-88 में रोटरी इंटरनेशनल इल्योंनाय अमेरिका द्वारा विश्व से दस चयनित प्रोफेसरों में डॉ. शरद पगारे को विज़िटिंग प्रोफ़ेसर के रूप में शिल्पकर्ण विश्वविद्यालय बैंकॉक, थाईलैंड में अध्यापन हेतु भेजा गया था। भारत लौटने पर अध्यापन के दौरान ही इतिहास के अज्ञात, अपरिचित पात्रों / पात्रियों की रिसर्च द्वारा खोज कर उन पर ऐतिहासिक उपन्यास लिखना आरम्भ किया।

प्रमुख रचनाएँ :

उपन्यास : शाहजहाँ प्रेमिका गुलारा बेगम (11 संस्करणों में प्रकाशित, मराठी, गुजराती, उर्दू, मलयालम, पंजाबी में प्रकाशित) औरंगजेब महबूबा बेगम जैनाबादी (6 संस्करणों में प्रकाशित मराठी में प्रकाशन तथा दिल्ली के क्षितिज थिएटर ग्रुप द्वारा नाट्य रूपान्तर एवं 10-11 नवम्बर 2011 को श्रीराम सेंटर, मण्डी हाउस, नवी दिल्ली में मंचन), गन्धर्वसेन (मराठी में प्रकाशन), पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी (तीन संस्करण, वाणी प्रकाशन) उजाले की तलाश, ज़िन्दगी के बदलते रूप (तीन संस्करण, मराठी में अनूदित) आदि।

कहानी संग्रह : नारी के रूप, एक मुट्ठी ममता, सान्ध्य तारा, जिन्दगी एक सलीब सी. दूसरा देवदास, भारत की श्रेष्ठ ऐतिहासिक प्रेमकथाएँ, चन्द्रमुखी का देवदास।

सम्मान तथा पुरस्कार : शरद पगारे अनेक सम्मानों एवं पुरस्कारों से अलंकृत हैं। जिनमें हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग का साहित्य वाचस्पति के. के. बिरला फाउंडेशन, दिल्ली का व्यास सम्मान (पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी), बालकृष्ण शर्मा नवीन सम्मान (पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी), विश्वनाथ सिंह पुरस्कार (गुलारा बेगम) मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य का वागीश्वरी एवं दिव्य पुरस्कार, साहित्य शिरोमणि सारस्वत सम्मान आदि शामिल हैं।

सम्पर्क : सुमनकुंज, 110 स्नेह नगर, नवलखा, इन्दौर (म.प्र.) 452001

मोबाइल : 07313535566, ई-मेल: sharad31pagare@gmail.com

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter