Birendra Kumar Bhattacharya

बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य (1924 - 1997)
जन्म : 1924, असम।
1949 में बर्मी सीमान्त के एक छोटे से गाँव में विज्ञान के अध्यापक और बाद में गुवाहाटी विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के प्रोफ़ेसर। साहित्य अकादेमी के भूतपूर्व अध्यक्ष। असमिया साहित्यिक पत्रिका 'वह्नि' के सहायक सम्पादक, दैनिक असमिया' में सहायक सम्पादक, समाजवादी पत्रिका 'जनता' और 'रामधेनु' के सम्पादक तथा 1967 में 'नवयुग' के सम्पादक रहे।
1958 में एक शिष्टमण्डल के सदस्य के रूप में नगा पर्वत श्रेणियों का भ्रमण किया। 1956 के आसपास डॉ. राममनोहर लोहिया के घनिष्ठ सम्पर्क में आये। सैंतीस वर्ष की अवस्था में ही साहित्य अकादेमी पुरस्कार; 1979 के ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित। बाद में साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष पद पर आसीन हुए।
प्रकाशन: असमिया में लगभग बीस उपन्यास; जिनमें प्रमुख हैं: 'इयारुइंगम', 'मृत्युंजय' और 'प्रतिपद'; दो कहानी-संग्रह तथा विभिन्न पत्रिकाओं में सौ से अधिक कहानियाँ एवं डेढ़-सौ के लगभग कविताएँ; कई रूपक, यात्रावृत्तान्त और निबन्ध। बांग्ला तथा अंग्रेज़ी से आठ कृतियों के असमिया अनुवाद।
सन् 1997 में देहावसान।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter