Dharamvir Bharati Se Sakshatkar

Hardbound
Hindi
812631043X
2nd
2004
180
If You are Pathak Manch Member ?

धर्मवीर भारती से साक्षात्कार - साहित्य में सम्मान और लोकप्रियता के शिखर पर प्रतिष्ठित और नयी हिन्दी पत्रकारिता के महत्त्वपूर्ण स्तम्भ डॉ. धर्मवीर भारती से किये गये साक्षात्कारों की यह विशिष्ट कृति है 'धर्मवीर भारती से साक्षात्कार'। इसमें अपने समय के एक शीर्षस्थ कवि, चिन्तक, साहित्यकार और पत्रकार धर्मवीर भारती के बहुरंगी और बहुआयामी साक्षात्कार हैं, जिनके माध्यम से उनके अन्तरंग यथार्थ, उनका प्रखर चिन्तन और उनकी सर्जनात्मक वैचारिकता मुखर हैं। कह सकते हैं, यह पुस्तक भारती जी के जीवन और कर्म का जीवन्त दस्तावेज़ है। इसमें अपनी खट्टी-मीठी बहुत सी यादों, बहुत सी अनुभूतियों और राग-विराग, जीवन संघर्ष तथा समस्याओं से जुड़े अनेक बेलौस प्रश्नों के बेबाक उत्तर भारती जी ने दिये हैं। 'धर्मवीर भारती से साक्षात्कार में एक ओर जहाँ से भारती जी की सांस्कृतिक मूल्यों, जीवन और समाज की जटिलताओं, मौजूदा विकास और वैचारिक रुग्णता को देखने समझने की दृष्टि उजागर है; वहीं इसमें उनके इतिहास बोध और संस्कार, आध्यात्मिक संघर्ष और द्वन्द्व की विकलता तथा साहित्य परिदृश्य के सम्बन्ध में उनके विचारों से भी साक्षात्कार होता है। हिन्दी साहित्य के सुधी पाठकों के लिए एक अनिवार्य पुस्तक।

पुष्पा भारती (Pushpa Bharti )

पुष्पा भारती 11 जून 1935 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जन्म। 1955 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम.ए.।1956 से कलकत्ता विश्वविद्यालय से सम्बद्ध श्री शिक्षायतन कॉलेज में पाँच वर्ष अध्या

show more details..

My Rating

Log In To Add/edit Rating

You Have To Buy The Product To Give A Review

All Ratings


No Ratings Yet

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter