logo

रजत रानी मीनू

रजत रानी मीनू

जन्म : गाँव जीराभूड़, तहसील तिलहर, जिला शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश के दलित परिवार में जन्म। सामाजिक एवं स्त्री सम्बन्धित विषयों पर पठन, लेखन और सामाजिक चेतना के कार्यों में निरन्तर भागीदारी।
शैक्षिक योग्यताएँ : पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च अवार्ड, यू.जी.सी. (2012-2104), पीएच. डी., जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली (2000), एम. फिल., जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली (1995), एम.ए. हिन्दी, रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली, उ.प्र. (1989)।
प्रकाशित रचनाएँ: पिता भी तो होते हैं माँ (कविता संग्रह), हम कौन हैं? (कहानी संग्रह), हिन्दी दलित कविता, हिन्दी दलित कथा साहित्य की अवधारणाएँ और विधाएँ (आलोचना), अस्मितामूलक विमर्श और हिन्दी साहित्य (आलोचना एवं सम्पादन), जाति, स्त्री और साहित्य (आलेख संकलन), भारतीय साहित्य में दलित स्त्री, रजनी तिलक एक अधूरा सफ़र.., अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य में हिन्दी साहित्य, हाशिए से बाहर (सम्पादन कहानी संकलन) (सम्पादित), दलित दखल - (सह सम्पादन)।
पुस्तकों के अलावा हंस, कथादेश, आउटलुक, इंडिया टुडे, युद्धरत आम आदमी, अन्यथा, अपेक्षा, दलित दस्तक, हिन्दुस्तानी जुवान, जनसत्ता, एकेडमॉस इत्यादि राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में कहानी, कविता, समीक्षात्मक लेख प्रकाशित होते रहे हैं।
रचनाओं पर अनुवाद एवं शोध कार्य : भारतीय एवं विदेशी भाषाओं में कहानियाँ, कविताएँ, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, तेलुगु, फ्रेंच, इटेलियन, अंग्रेज़ी इत्यादि भाषाओं में अनुवाद हो चुके हैं। हम कौन हैं?, कहानी संग्रह पर भारतीय भाषा केन्द्र, जे.एन.यू. से हिन्दी और फ्रेंच भाषा में शोध कार्य हुआ। हम कौन हैं? कहानी पर रोम विश्वविद्यालय से इटैलियन भाषा में शोध कार्य। पिता भी तो होते हैं माँ लखनऊ विश्वविद्यालय से शोध कार्य । आशिक रूप से एक दर्जन से अधिक विश्वविद्यालय में रचनाओं पर शोध कार्य हुए।
सम्मान / पुरस्कार : डॉ. अम्बेडकर नेशनल अवार्ड, दलित साहित्य अकादमी, दिल्ली, 2022, सावित्रीबाई फुले सम्मान 3 जनवरी 2020, बहुजन कल्चरल फ्रंट, दिल्ली विश्वविद्यालय, डॉ. अम्बेडकर सम्मान 2019, अम्बेडकरवादी लेखक संघ (अलेस), दिल्ली, इंटरनेशनल अवार्ड, 4-5 अगस्त 2014 को फ़्रांस की राजधानी पेरिस में 'थर्ड अम्बेडकर इंटरनेशनल कन्वेंस' में अम्बेडकर लिटररी विज़न, न्यजर्सी, अमेरिका द्वारा सम्मानित किया गया, 'नवें दशक की हिन्दी दलित कविता' पर, दलित साहित्य अकादमी, उज्जैन, म.प्र. द्वारा पुरस्कृत, 1997।
सम्प्रति : प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, कमला नेहरू कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)
निवास : 1/122, वसुन्धरा, गाज़ियाबाद- 201012, उत्तर प्रदेश