Baldev Singh

जन्मतिथि : 11 दिसम्बर 1942

शिक्षा : एम. ए. पंजाबी, पटियाला यूनिवर्सिटी, बी. एड., चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

पंजाबी के विशिष्ट व विभिन्न विधाओं में लिखने वाले साहित्यकार । लगभग पचास पुस्तकों के रचयिता, जिनमें 13 उपन्यास, 10 कहानी संग्रह, गद्य की 3 पुस्तकें, 9 नाटक, 3 यात्रा वृत्तान्त, 5 पुस्तकें बाल साहित्य के साथ, साहित्यिक आत्मकथा - 2 पुस्तकें तथा नेशनल बुक ट्रस्ट व साहित्य अकादेमी से तीन पुस्तकों का अनुवाद भी शामिल हैं। ‘अन्नदाता' उपन्यास भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा हिन्दी में तथा अंग्रेजी में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से प्रकाशित। लम्बे अर्से तक 'सड़कनामा' व 'लालबत्ती' उपन्यास गद्य पुस्तकों के कारण चर्चित रहे।

मैक्सिम गोर्की अवार्ड, दिल्ली अकादमी, बलराज साहनी पुरस्कार, नानक सिंह अवार्ड, कर्त्तार सिंह धालीवाल तथा अनेक महत्त्वपूर्ण पुरस्कारों सहित 'तोड़ो दिल्ली के कंगूरे' (2011) पर साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

विभिन्न विधाओं पर निरन्तर लेखन।

वाणी प्रकाशन से शीघ्र प्रकाश्य अन्य तीन उपन्यास - पाँचवाँ साहिबज़ादा, महाबली सूरा, महाराजा रणजीत सिंह।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter